You are currently viewing 10th Social Science Question Paper 2020 !  Social Science Short Question

10th Social Science Question Paper 2020 ! Social Science Short Question

10th Social Science Objective Question 10th Social Scinece Question Paper 2020 10th Social Science Short Question Solution Class 10th Social Science Question Bank 2020 Short Question Solution 10th Social Science Question Paper 2020 10th Social Science Question Paper 2020

इतिहास 

1. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया की भूमिका क्या थी?

उत्तर – इटली, जर्मनी का एकीकरण आस्ट्रिया की शर्त पर हुआ, क्योंकि इटली एवं जर्मनी के प्रांतों पर आस्ट्रिया का आधिपत्य तथा हस्तक्षेप था। आस्ट्रिया को इटली और जर्मनी से बाहर करके ही दोनों का एकीकरण संभव था। दोनों राष्ट्रों ने आस्ट्रिया को बाहर निकालने के लिए विदेशी सहायता ली।

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

उत्तर- दांडी यात्रा का उद्देश्य था कि समुद्र के पानी से नमक बनाकर नमक कानून का उल्लंघन करना तथा ब्रिटिश कानून के भय को भारतीय जनता के अंदर
से निकालना।

3. “असहयोग आंदोलन प्रथम जन आंदोलन था।” टिप्पणी करें।

उत्तर- सितम्बर, 1920 में कलकत्ता में आयोजित विशेष अधिवेशन में असहयोग आंदोलन का निर्णय लिया गया। इसका नेतृत्व गाँधीजी ने किया । यह प्रथम जन-आंदोलन था। इस आंदोलन के मुख्यतः तीन कारण थे-खिलाफत का
मुद्दा, पंजाब में सरकार की बर्बर कार्रवाइयों के विरुद्ध न्याय प्राप्त करना और अंततः स्वराज्य की प्राप्ति करना । इस आंदोलन में दो तरह के कार्यक्रमों को अपनाया गया-एक प्रस्तावित कार्यक्रम तथा दूसरा रचनात्मक कार्यक्रम ।

4. औद्योगीकरण ने मजदूरों की आजीविका को किस तरह प्रभावित किया

उत्तर – औद्योगिकीकरण के कारण घरेलू उद्योगों के मालिक अब मजदूर बन गए। इनकी आजीविका उद्योगपतियों के द्वारा दिए गए वेतन पर निर्भर थी। उस समय इंगलैण्ड में कानून मिल-मालिकों के समर्थन में था। औरतों एवं बच्चों
से 16 से 18 घंटे तक काम लिया जाता था। मशीनों एवं यंत्रों के सामने घरेलू हस्तनिर्मित उद्योगों का विकास संभव नहीं था। इन्हीं कारखानों ने उन्हें बेरोजगार बना दिया था। फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों का जीवन कष्टमय था। औद्योगिकीकरण ने मजदूरों की आजीविका के साधनों को समाप्त कर दिया था। ये दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भी खरीदने की स्थिति में नहीं थे।

5. गाँव के कृषिजन्य आर्थिक क्रियाकलापों की विशेषताओं को दर्शाय

उत्तर – गाँव के कृषिजन्य आर्थिक क्रियाकलापों की विशेषता थी कि गाँव की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि संबंधी व्यवसाय से जुड़ा होता है । अधिकांश वस्तुएँ कृषि उत्पाद ही होती हैं जो इनकी आय का प्रमुख स्रोत होते हैं। गाँव की कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था मूलतः जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था की अवधारणा पर आधारित है।

 

नागरिक शास्त्र 

1. भारत में किस तरह जातिगत असमानताएँ जारी हैं? स्पष्ट करें।

उत्तर – भारतीय समाज की एक अनूठी विशेषता यह है कि भारतीय समाज में जाति आधारित विभाजन है। भारतीय समाज पूर्ण रूप से अगड़े और पिछड़े जातियों में विभाजित हो गए हैं। राजनीति की सत्ता की बागडोर आज भी उच्च जातियों के हाथों में है। प्रारंभ से ही वे सुविधा सम्पन्न रहे हैं। समाज में पिछड़े वर्ग खास तौर पर दलित जातियाँ सत्ता से पूर्णरूपेण वंचित रही है। सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक स्तर पर जातिगत असमानताएँ जारी हैं। सरकार विभिन्न आर्थिक एवं राजनीतिक योजनाओं के अंतर्गत इन असमानताओं को दूर करने का प्रयास कर रही है।

2. सत्ता की साझेदारी लोकतंत्र में क्या महत्व रखती है?

उत्तर – सत्ता की साझेदारी ही लोकतंत्र का मूलमंत्र है। लोकतंत्र में जनता ही सारी शक्तियों का स्रोत एवं उपभोग करनेवाली होती है। लोकतंत्र में समाज के विभिन्न समूहों एवं विचारों को उचित सम्मान दिया जाता है । लोकतंत्र में ही विभिन्न सामाजिक समूहों के हितों एवं जरूरतों का सम्मान कर उनके बीच मतभेद तथा टकरावों को दूर किया जाता है तथा देश प्रगति के पथ पर सदा अग्रसर रहता है।

3. बिहार में हुए छात्र आंदोलन के प्रमुख कारण क्या थे?

उत्तर- बिहार में बेरोजगारी और भ्रष्टाचार एवं खाद्यान्न की कमी और कीमतों में हुई अप्रत्याशित वृद्धि ही छात्र आंदोलन के प्रमुख थे।

4. भारतवर्ष में लोकतंत्र के भविष्य को आप किस रूप में देखते हैं?

उत्तर- भारतवर्ष में लोकतंत्र का भविष्य अत्यंत उज्ज्वल है, क्योंकि प्रारंभ से ही यहाँ पर एक लोक कल्याणकारी सरकार का गठन किया गया है जो जनता को मौलिक अधिकार प्रदान करती है तथा व्यक्ति की गरिमा को बढ़ाने का प्रयास करती है। भारत सरकार विभिन्न समूहों के मध्य सत्ता का विभाजन करके सामंजस्य स्थापित करती है। यहाँ आर्थिक प्रगति तो होती ही है परंतु सामाजिक दायित्वों का पूर्ण निर्वाह भी किया जाता है। यह विश्व शांति एवं सौहार्द्र के सिद्धांत पर चलने वाला राष्ट्र है। यही कारण है कि इसकी विश्व स्तर पर उत्तम छवि है।

5. आतंकवाद लोकतंत्र की चुनौती है। कैसे?

उत्तर – आतंकवाद की समस्या भी लोकतंत्र के लिए चुनौती है, क्योंकि इससे देश की एकता और अखंडता खतरे में पड़ जाती है। आतंकवाद की समस्या आज विश्व के हरेक देशों में कुछ-न-कुछ दिखाई पड़ता है। आतंकवाद के कारण देश का विकास अवरुद्ध हो जाता है। अतः, आज जरूरत है कि इस समस्या से निपटारा के लिए संकीर्ण दलीय राजनीति से ऊपर उठकर इसे हल करने में । आतंकवाद की समस्या आज के लोकतांत्रिक देशों की गंभीर चुनौती है।

6. भावी समाज में लोकतंत्र की जिम्मेवारी और उद्देश्य पर एक टिप्पणी लिखें।

उत्तर – टकराव एवं सामंजस्य लोकतंत्र की सीढ़ियाँ हैं जिससे गुजरकर ही लोकसत्ता अपनी नीतियाँ निर्धारित करती हैं। ये नीतियाँ आसानी से निर्धारित नहीं हो पाते, बल्कि प्रतिद्वंद्विता के कठिन परिवेश से गुजरते हुए सामंजस्य का माहौल बनाने का प्रयास करता है । पुनः परिस्थिति के परिणामस्वरूप सभी संघर्ष गुट अंततः इसे स्वीकार कर ही लेते हैं और नीतियाँ निर्धारित हो ही जाती हैं। पिछड़ों के लिए सरकारी नौकरियों एवं शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की मुहिम कई वर्ष पहले शुरू हुई। लोकतंत्र में सामाजिक विभाजन की राजनीतिक अभिव्यक्ति एक सामान्य बात है और यह एक स्वस्थ राजनीति का लक्षण भी है। राजनीति में विभिन्न तरह से सामाजिक विभाजनों की अभिव्यक्ति ऐसे विभाजनों के बीच संतुलन पैदा करने का भी काम करती है। परिणामतः कोई भी सामाजिक विभाजन एक हद से ज्यादा उग्र नहीं हो पाता और यह प्रवृत्ति लोकतंत्र को मजबूत करने में सहायक भी होता है। लोकतंत्र में लोग संवैधानिक तरीके से अपनी मांगों को उठाते हैं और चुनावों के माध्यम से उनके लिए दबाव बनाते हैं, उनका समाधान पाने का प्रयास करते हैं‌।

 

अर्थशास्त्र 

16. अर्थव्यवस्था किसे कहते हैं?

उत्तर- अर्थव्यवस्था एक ऐसा तंत्र या ढाँचा है जिसके अन्तर्गत विभिन्न प्रकार की आर्थिक क्रियाएँ सम्पादित की जाती है। जैस-कृषि, उद्योग, व्यापार, बैकिंग, बीमा, परिवहन तथा संचार आदि ।

17. आय का गरीबी के साथ संबंध स्थापित करें।

उत्तर- आय का गरीबी के साथ सीधा सम्बन्ध है। यदि आय कम होगी तब गरीबी उतनी ही अधिक होगी। जीवन स्तर निम्न होगा और पूँजी का निर्माण भी नहीं हो पाएगा। इसके साथ ही गरीबी-ही-गरीबी को जन्म देगी। बिहार राज्य इसका उदाहरण है जिसमें प्रति व्यक्ति आय कम होने से गरीबी सर्वाधिक है।

18. ATM क्या है?

उत्तर- वर्तमान युग में आदान-प्रदान की समस्त क्रिया साख मुद्राओं द्वारा हो रही है। प्लास्टिक मुद्रा जिसे हम (ATM-Cum Debit Card) कहते हैं। इसे स्वचालित
टेलर मशीन भी कहते हैं। यह मशीन 24 घंटे रुपया निकालने की सेवा प्रदान कराता है।

 

भूगोल 

21. फसल चक्रण, मृदा संरक्षण में किस प्रकार सहायक है?

उत्तर – फसल चक्रण द्वारा मृदा के पोषणीय स्तर को बरकरार रखा जा सकता है। गेहूँ, कपास, मक्का, आलू आदि को लगातार उगाने से मृदा में ह्रास उत्पन्न होता है । इसे तिलहन, दलहन पौधे की खेती के द्वारा पुनप्ति किया जा सकता है। इससे नाइट्रोजन का स्थिरीकरण होता है।

22. भारत की नदियों के प्रदूषण के कारणों का वर्णन कीजिए।

उत्तर – वर्तमान समय में भारत की अधिकांश नदियाँ प्रदूषित हैं एवं छोटी नदियाँ तो अत्यंत विषैली हो गई हैं। कारण देश की अधिकांश बड़ी नदियों के तट पर स्थित बड़े-नगरों तथा तटों के पास औद्योगिक प्रतिष्ठानों तथा कारखानों से विस्तृत जल के प्रवाह के कारण अधिकांश नदियाँ प्रदूषित हो गयी हैं। इसके अलावे घरेलू एवं रसायनों, कीटनाशकों, कारखानों के कचरे, रंगों एवं जीव जंतु, पेड़-पौधे, मृत शरीर के अवशेष भी नदियों के जल को प्रदूषित कर रहे हैं।

23. वन्य जीवों के ह्रास के चार प्रमुख कारकों का उल्लेख कीजिए।

उत्तर – वन-जीवों के हास के मुख्य कारक निम्नलिखित हैं
भोजन, सुरक्षा एवं आनन्द के लिए वन्य जीवों का शिकार वनीय जीवों के विनाश का एक बड़ा कारण है । वन जीवों के विनष्ट पशुचारण के कारण वन्य प्राणी लुप्त हो गए । यातायात की सुविधाओं के कारण वन्य जीवों के प्राकृतिक
आवासों का अतिक्रमण हुआ, प्रदूषित जनित समस्या आदि

24. खनिजों के संरक्षण एवं प्रबंधन से आप क्या समझते हैं?

उत्तर – (1) नई शोधों के द्वारा दुर्लभ खनिजों के स्थान पर प्रतिस्थापन खनिज को खोजने और विकसित करने की आवश्यकता है।
(2) खनिज क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं को समुचित विकास किया जाए। देश के नए क्षेत्रों में नवीनतम प्रौद्योगिकी का उपयोग कर खनिजों का अन्वेषण किया जाना चाहिए । संरक्षण नीति में पोषणीय खनन पर अत्यधिक बल दिया जाना चाहिए।
(3) ऐसी प्रौद्योगिकी एवं शोघ को विकसित किया जाए कि खनिजों के अपव्यय को रोका जाए।

25. सौर ऊर्जा का उत्पादन कैसे होता है?

उत्तर – सूर्य के ताप से प्राप्त ऊर्जा को सौर ऊर्जा कहते हैं। कोरोवोल्टाइक प्रौद्योगिक द्वारा बिना टरबाइन आदि के सूर्य प्रकाश को सीधे विद्युत में बदलती है

आपदा प्रबंधन

 

28. आपदाएँ कितने प्रकार की होती हैं?

उत्तर – आपदा दो प्रकार के होते हैं-
(1) प्राकृतिक आपदा–भूकंप, सुनामी, बाढ़, सूखा, चक्रवात, हिमस्खलन, ओलावृष्टि, भू-स्खलन आदि।
(2) मानवजनित आपदा-आतंकवाद, साम्प्रदायिक दंगे, महामारी आदि।

29. बाढ़ नियंत्रण के लिए उपाय बताएँ।

उत्तर – बाढ़ नियंत्रण के तरीकों को अपनाकर बाढ़ को नियंत्रित किया जा सकता है।
ऐसे कुछ तरीके है-
(i) नदियों पर बाँध बनाना।
(ii) तटबंधों की दीवारें ऊँची करना एवं उसे मजबूती देना तथा नहरों का निर्माण कर पानी के बहाव को नियंत्रित करना।
(iii) नहरों का निर्माण कर पानी के बहाव को नियंत्रित करना।
(iv) जल के विभिन्न उपयोग; जैसे—सिंचाई, पन-बिजली, जल संवर्द्धन (acqa culture), मत्स्य पालन, बहुउद्देशीय प्रोजेक्ट इत्यादि का समेकित विकास इस प्रकार किया जाय कि बाढ़ वाले इलाके की भूमि का उपयोग कृषि एवं अन्य कार्यों के लिए सही ढंग से हो सके।

30. भूकंप और सुनामी के बीच अंतर स्पष्ट कीजिए।

उत्तर – भूकम्प और सुनामी के बीच अंतर-
भूकम्प (Earthquake)—भूकम्प का सरल अर्थ भूमि का कंपायमान होना है। भूकम्प एक भूगर्भीय प्रक्रिया है जिसकी तीव्रता कभी-कभी अत्यन्त भयावह होती है तथा उससे जान-माल की अपार क्षति होती है। यह पृथ्वी के गर्भ में संचित अपार ऊर्जा के मुक्त होने से उत्पन्न होती है जो भूकंपीय तरंगें कहलाती हैं।
सुनामी (Tsunami)—सुनामी एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जिसमें झील या महासागर का पानी भूकम्प के आने के कारण बड़े स्तर पर तितर-वितर होता है तो लहरों की एक श्रृंखला उत्पन्न होती है। अर्थात् पृथ्वी के गर्भ में संचित
अपार ऊर्जा के मुक्त होने से लहरें उत्पन्न होती हैं, जो भूकम्पीय तरंगें कहलाती हैं। इस कंपन का केन्द्र जब महासागर की तली पर होता है तब वह सुनामी
के नाम से जाना जाता है।

31. आकस्मिक प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की भूमिका का वर्णन करें।

उत्तर – आकस्मिक प्रबंधन में स्थानीय प्रशासन की महत्त्वपूर्ण भूमिका है, इसीलिए वे सबसे पहले राहत-शिविर का निर्माण करें। वहाँ सभी उपकरण और प्राथमिक उपचार की सामग्रियाँ उपलब्ध कराएँ तथा एम्बुलेंस गाड़ी, डॉक्टर, अग्निशामक आदि की व्यवस्था में तत्परता दिखाएँ कागजी दाँव-पेंच में न पड़कर राहत-राशि और राहत सामग्री को पहुँचाकर आपदा प्रबंधन को सरल तथा सहज बना सकते हैं।

10th Social Science Objective Question 10th Social Scinece Question Paper 2020 10th Social Science Short Question Solution Class 10th Social Science Question Bank 2020 Short Question Solution 10th Social Science Question Paper 2020 10th Social Science Question Paper 2020

आपने दोस्तों में शेयर करे