You are currently viewing BSEB 10th Result 2021 | Bihar Board 10th Result 2021

BSEB 10th Result 2021 | Bihar Board 10th Result 2021

BSEB Bihar Board 10th Result 2021  : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट आज दोपहर साढ़े 3 बजे जारी होगा। नतीजे onlinebseb.in और biharboardonline.bihar.gov.in  पर भी चेक किए जा सकेंगे। बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया की सोमवार को शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी नतीजों ( Bihar Board Matric Result 2021 ) की घोषणा करेंगे। हालांकि इस बार कोरोना महामारी से पैदा हुए हालातों और राज्य सरकार की गाइडलाइंस के चलते परिणाम की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन नहीं किया जाएगा। परिणाम की घोषणा से सम्बंधित प्रेस रिलीज, फोटो, वीडियो एवं अन्य सूचनाएं बाद में ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवा दी जाएंगी। मौके पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार रहेंगे।

ग्रेस मार्क्स से हो सकते हैं हजारों विद्यार्थी पास
एक कोई विद्यार्थी एक या दो सब्जेक्ट में कुछेक नंबरों से फेल हो जाता है, तो बिहार बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स से पास कर सकता है। इस बार ग्रेस मार्क्स को लेकर बिहार बोर्ड ने कोई ताजा अपडेट नहीं दिया है। पिछले साल मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में 2.14 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को ग्रे मार्क्स देकर पास किया गया था। कक्षा 12 परीक्षा के 1,32,486 छात्र एक या दो विषयों में फेल हो गए थे और उनमें से 72,610 उत्तीर्ण हुए थे। वहीं 10 की परीक्षा में 2,08,147 छात्र परीक्षा में एक या दो विषयों में असफल रहे थे। इनमें 1,41,677 स्टूडेंट्स ग्रेस मार्क्स देकर सफल हुए हैं।

अगर कोई विद्यार्थी कंपल्सरी सब्जेक्ट में फेल हो जाता है तो बोर्ड विद्यार्थी द्वारा चुने गए एडिश्नल सब्जेक्ट के मार्क्स को ले लेगा और छात्र को पास कर दिया जाएगा। 

सोशल साइंस और साइंस समेत प्रैक्टिल विषयों में छात्र को थ्योरी और इंटरनल असेसमेंट दोनों में पास होना जरूरी होगा।

यहां जानें पिछले 10 सालों का पास प्रतिशत, यानी कितने फीसदी बच्चे हुए पास
साल       –          प्रतिशत

2009      –           68.3 फीसदी 
2010     –           70.9 फीसदी 
2011     –            72.32 फीसदी 
2012     –            72.56 फीसदी
2013     –            73.48 फीसदी 
2014     –            76.05 फीसदी 
2015     –            75.17 फीसदी 
2016     –            47.15 फीसदी 
2017     –            50.12 फीसदी 
2018    –             68.89 फीसदी 
2019    –             80.73 फीसदी 
2020     –            80.59 फीसदी 

आपने दोस्तों में शेयर करे