1. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया की भूमिका क्या थी?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

 

1. इटली तथा जर्मनी के एकीकरण में आस्ट्रिया की भूमिका क्या थी?

 

उत्तर – इटली, जर्मनी का एकीकरण आस्ट्रिया की शर्त पर हुआ, क्योंकि इटली एवं जर्मनी के प्रांतों पर आस्ट्रिया का आधिपत्य तथा हस्तक्षेप था। आस्ट्रिया को इटली और जर्मनी से बाहर करके ही दोनों का एकीकरण संभव था। दोनों राष्ट्रों ने आस्ट्रिया को बाहर निकालने के लिए विदेशी सहायता ली।



2. दांडी यात्रा का क्या उद्देश्य था?

 

उत्तर-  दांडी यात्रा का उद्देश्य था कि समुद्र के पानी से नमक बनाकर नमक कानून का उल्लंघन करना तथा ब्रिटिश कानून के भय को भारतीय जनता के अंदर

से निकालना।





3. “असहयोग आंदोलन प्रथम जन आंदोलन था।” टिप्पणी करें।

 

उत्तर-  सितम्बर, 1920 में कलकत्ता में आयोजित विशेष अधिवेशन में असहयोग आंदोलन का निर्णय लिया गया। इसका नेतृत्व गाँधीजी ने किया । यह प्रथम जन-आंदोलन था। इस आंदोलन के मुख्यतः तीन कारण थे-खिलाफत का

मुद्दा, पंजाब में सरकार की बर्बर कार्रवाइयों के विरुद्ध न्याय प्राप्त करना और अंततः स्वराज्य की प्राप्ति करना । इस आंदोलन में दो तरह के कार्यक्रमों को अपनाया गया-एक प्रस्तावित कार्यक्रम तथा दूसरा रचनात्मक कार्यक्रम ।






4. औद्योगीकरण ने मजदूरों की आजीविका को किस तरह प्रभावित किया

 

उत्तर – औद्योगिकीकरण के कारण घरेलू उद्योगों के मालिक अब मजदूर बन गए। इनकी आजीविका उद्योगपतियों के द्वारा दिए गए वेतन पर निर्भर थी। उस समय इंगलैण्ड में कानून मिल-मालिकों के समर्थन में था। औरतों एवं बच्चों

से 16 से 18 घंटे तक काम लिया जाता था। मशीनों एवं यंत्रों के सामने घरेलू हस्तनिर्मित उद्योगों का विकास संभव नहीं था। इन्हीं कारखानों ने उन्हें बेरोजगार बना दिया था। फैक्ट्रियों में काम करने वाले मजदूरों का जीवन कष्टमय था। औद्योगिकीकरण ने मजदूरों की आजीविका के साधनों को समाप्त कर दिया था। ये दैनिक उपभोग की वस्तुओं को भी खरीदने की स्थिति में नहीं थे।







5. गाँव के कृषिजन्य आर्थिक क्रियाकलापों की विशेषताओं को दर्शाय

 

उत्तर – गाँव के कृषिजन्य आर्थिक क्रियाकलापों की विशेषता थी कि गाँव की आबादी का एक बड़ा हिस्सा कृषि संबंधी व्यवसाय से जुड़ा होता है । अधिकांश वस्तुएँ कृषि उत्पाद ही होती हैं जो इनकी आय का प्रमुख स्रोत होते हैं। गाँव की कृषिप्रधान अर्थव्यवस्था मूलतः जीवन-निर्वाह अर्थव्यवस्था की अवधारणा पर आधारित है।

आपने दोस्तों में शेयर करे